Advertisement Carousel

रायपुर पहुंचे झारखंड के 32 विधायक, कड़ी सुरक्षा में होटल के लिए हुए रवाना, जहां रूके वहां मिली शराब, मचा बवाल

रायपुर / राजनीतिक संकट के बीच सत्ता बचाने के लिए झारखंड की सरकार छत्तीसगढ़ की शरण में है। तोड़फोड़ की आशंका को देखते हुए वहां से सत्तारुढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के 32 विधायकों को मंगलवार की शाम को रायपुर लाया गया है। विशेष विमान से यहां लाए गए सभी विधायकों को कड़ी सुरक्षा के बीच तीन बसों में बैठाकर विमानतल से सीधे नवा रायपुर स्थित मेफेयर रिजार्ट ले जाया गया।

जिस रिसार्ट में झारखंड से आए विधायकों को ठहराया गया है, वहां उनके पहुंचने से कुछ समय पहले विदेशी शराब से भरी गाड़ी मिलने के बाद बवाल शुरू हो गया है। भाजपा ने शराब से भरी गाड़ी का वीडियो इंटरनेट मीडिया में साझा करके सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भगोड़े विधायकों को छत्तीसगढ़ लाकर अय्याशी करवाया जा रहा है। सरकारी गाड़ी में शराब को होटल में पहुंचाया जा रहा है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने ट्वीट किया कि सरकारी गाड़ियों में विदेशी शराब पहुंचाकर झारखंड के विधायकों का इंतजाम कराने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उलटी गिनती अब शुरू हो गई है। चुटकी लेने में प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने ट्वीट किया कि सत्ता के नशे में मदहोश भूपेश बघेल ने झारखंड के विधायकों को मदहोश करने की व्यवस्था कर दी है। दरसअल, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक टिप्पणी आई थी। इसमें मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जामवाल ने सभी को जाम पिलाकर मस्त कर दिया है। मूणत की इस टिप्पणी को मुख्यमंत्री बघेल के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार रिजार्ट में अभी उनके दो दिन (30 और 31 अगस्त) तक रुकने की व्यवस्था की गई है। झारखंड की स्थिति को देखते हुए इसमें बदलाव हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के अनुसार विधायकों के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और संतोष पांडे भी यहां आए हैं।

झारखंड के विधायकों को लेकर इंडिगो का विशेष विमान शाम लगभग साढ़े पांच बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचा। विधायकों के पहुंचने से पहले ही पूरे विमानतल पर बैरिकेडिंग के साथ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। विमानतल से विधायकों को लेकर तीन बसें पुलिस वाहनों के घेरे में रिजार्ट के लिए रवाना हुई। रास्ते में भी जगह-जगह पुलिस के जवान खड़े थे। रिजार्ट के अंदर और बाहर भी सुरक्षा कड़ी की गई है। रिजार्ट में पहले से रुके मेहमानों और वहां के कर्मचारियों को भी पूछताछ और जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर झारखंड के विधायकों को यहां लाया गया है। विधायकों को तीन दिन पहले ही यहां लाया जाना था। इसको लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से टेलीफोन पर बात हुई थी, लेकिन तब विधायकों का आना टल गया था।

रायपुर पहुंचे विधायकों की दलगत संख्या

झामुमो 19

कांग्रेस 12

राजद 01

झारखंड से रायपुर आए विधायकों-संगठन पदाधिकारियों के नाम

naidunia
naidunia
error: Content is protected !!