कोरिया ( होस ) 2023 इसी वर्ष छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं समय काफी कम रह गया है ऐसे में टिकट की लालसा रखने वाले नेता कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। चुकी वो जानते है की पार्टी नेताओं को तो खुश करना ही है पर सबसे पहले भगवान को खुश करना ज्यादा जरुरी हैं।
इसी वजह से भगवान की शरण में पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष पहुंच गए है और अपने ग्रह-नक्षत्रों को मजबूत करने के लिए देवी-देवताओं को प्रसन्न करने में जुटे हैं। आराध्य को प्रसन्न करने के लिए शैलेश ने गुपचुप तरीके से कई बार अनुष्ठान करवा हैं अब उससे भी मन नहीं भरा तो जब तक इन्हे भाजपा आलाकमान बैकुण्ठपुर विधानसभा सीट की टिकट नहीं दे देती तब तक 8 मार्च से अन्न जल त्याग करने की बड़ी प्रतिज्ञा ले ली हैं।

