Monday, June 30, 2025
बड़ी खबर बिना कोई कर में वृद्धि किए बजट का आकार...

बिना कोई कर में वृद्धि किए बजट का आकार बढ़ाना चमत्कार से कम नहीं – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले को मिली बड़ी सौगात

बहुप्रतिक्षित रेललाईन के लिए 300 करोड़, आईटीआई के लिए 01 करोड़ रूपए, महिला एवं सायबर थाना तथा आर्दश जिला चिकित्सायल के लिए बजट में किया गया प्रावधान

कबीरधाम जिलेवासियों ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का जताया आभार

छत्तीसगढ़ रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद अमृतकाल की नींव का बजट कबीरधाम जिले के लिए विशेष रहा। जिलेवासियों द्वारा डोंगरगढ़-कवर्धा-कटघोरा रेलालाईन के लिए किए गए मांग पर मुहर लगी और पहले ही बजट में वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने 300 करोड़ रूपए का प्रावधान इसके लिए किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों और पहल से कबीरधाम जिले के लिए बड़ी सौगात मिली है। इसके आलावा नगर पंचायत पिपरिया में 1 करोड़ की लागत से नवीन अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था के निर्माण होने से युवाओं को रोजगारमुखी प्रशिक्षण प्राप्त होगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला थाना और बढ़ते सायबर अपराध को रोकने के लिए सायबर थाना बनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित भारतीय प्रौद्योगिक संस्था की भांति कबीरधाम में छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिक संस्था भवन का निर्माण इसी वर्ष से किया जाएगा। कवर्धा का जिला चिकित्सालय आर्दश जिला चिकित्सालय के रूप में विकसित होगा। कबीरधाम जिलेवासियों ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार जताया है।

अमृतकाल की नीव का बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि अधोसंरचना विकास को प्रोत्साहित करने के लिए 8317 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल लाइन निर्माण को तीव्र गति से करने के लिए 300 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। बजट में वर्ष 2030 तक सकल घरेलू उत्पाद के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें पूंजीगत में पर्याप्त वृद्धि करनी होगी। हमारी जीडीपी में अभी भी सेवा क्षेत्रों का योगदान 31 प्रतिशत है, इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। आवास योजना के लिए दूसरे अनुपूरक में हमने 3800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था। अब 8369 करोड़ का प्रावधान कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री साय से आम नागरिकों की सुविधा और जिले के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्याे की स्वीकृति के लिए अनुरोध किया था। प्रस्तुत किए गए बजट में इसका प्रावधान किया है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह बजट हर आयाम को छूने वाला बजट है। बजट में बिना कोई कर में वृद्धि किए बजट का आकार बढ़ाना चमत्कार से कम नहीं है। यह बजट केवल साल भर का लेखा-जोखा नहीं बल्कि भविष्य के उन्नति का आधारशिला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की अमृतकाल की नींव का बजट प्रदेश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की उन्नति पर विशेष रूप से केंद्रित है। ताकि देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ को मजबूती मिले। बजट विकासशील छत्तीसगढ़ से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है, जिसमें सेवा, सुधार, सुशासन एवं संकल्पों को पूरा करने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है। इस सर्वसमावेशी बजट में छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 प्रमुख स्तंभ निर्धारित किए हैं जो गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (ज्ञान) की समृद्धि के साथ पूंजीगत व्यय बढ़ाकर अधोसंरना विकास को प्रोत्साहित करने और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

Latest news

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...

रायपुर रेल मंडल सांसद बैठक : रेलवे विकास और सुविधाओं पर हुआ मंथन

बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक,...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!