Advertisement Carousel

गोवा में शतरंज प्रतियोगिता, कोरिया के अब्दुल शमीम छत्तीसगढ़ टीम के कप्तान के रूप में लेंगे भाग

20 से 28 फरवरी तक गोवा में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस की शतरंज प्रतियोगिता में बैकुण्ठपुर के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अब्दुल शमीम छत्तीसगढ़ टीम के कप्तान के रूप में भाग लेंगे

कोरिया / छत्तीसगढ़ युवक खेल कल्याण विभाग द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को आयोजित छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेज शतरंज चयन स्पर्धा में बैकुण्ठपुर कोरिया ज़िला के अंतराष्ट्रीय वरीयता प्राप्त शतरंज खिलाड़ी अब्दुल शमीम ने छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान अर्जित कर आल इंडिया शतरंज प्रतियोगिता गोवा के लिए चयनित हुए। इस तरह लगातार पांचवी बार छत्तीसगढ़ की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया हैं।

इस अवसर पर कोरिया ज़िला के जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरुण वर्मा ,देवेश जायसवाल, जयनाथ वाजपेयी, कादिर खान ,स्पोर्ट्स आफिसर मुन्ना लाल भगत,भरतपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी इस्माइल खान ,कोरिया शतरंज संघ के राजेन्द्र सिंह दद्दा, योगेश गुप्ता, आशीष गुप्ता ,डॉक्टर विजय कुमार जांगड़े, दीपांकर सेन गुप्ता, अब्दुल हफ़ीज़ ने शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!