Advertisement Carousel

CG NEWS:युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,पेड़ पर लटकती मिली लाश , जांच में जुटी पुलिस…..

कोरबा। CG NEWS : जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, कटघोरा के कोसाबाड़ी में ग्रामीण का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मर्ग कायम कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

मृतक की पहचान दिनेश कुमार सागरी 48 वर्ष पिता पवन साय के रूप में की गई है। मृतक कोरबा जिले की कोरबी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले दर्रीपाड़ा का निवासी बताया गया है। उसकी मानसिक स्थिति बेहतर नहीं होने की जानकारी शुरुआती तौर पर मिली है। परिजनों के द्वारा उसे एक दिन पहले ही कटघोरा स्थित हरि कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात्रि को मरीज अस्पताल से भाग निकला और इस घटना को अंजाम दिया। कटघोरा के कोसाबड़ी में कोसम पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। आज सुबह उसे लोगों ने इस स्थिति में देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम करने के साथ आगे की कार्रवाई जारी रखी है।

error: Content is protected !!