Thursday, February 6, 2025
अजब गजब पति ने पेंचकस से वार कर पत्नी को उतारा...

पति ने पेंचकस से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,फिर थाने में जाकर किया सरेंडर, जानें क्या हैं पुरा मामला…

-

गरियाबंद। जिले में पुराने घरेलू विवाद में राजीनामा होने पर पत्नी ने पति से रुपए की मांग की, तो गुस्साए पति ने 2 साल के मासूम बच्चे के सामने उसे गर्दन में पेचकस घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पति ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के डोंगरी गांव का है।इसके बाद पति ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के डोंगरी गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, डोंगरी गांव में रहने वाला युवक नुमेश साहू (30) बर्फ गोला बेचने का काम करता है। 4 साल पहले उसकी शादी फुलेश्वरी के साथ हुई थी। दंपती के 2 बेटे हैं। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। साल भर पहले भी पत्नी से पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। मामला गरियाबंद सिविल कोर्ट में चल रहा था। इस बीच पत्नी अपने मायके बेनकुरा में रह रही थी।

बुधवार को कोर्ट में सुनवाई थी। इस बीच वकील ने आपसी राजीनामे की सलाह दी थी। आरोपी पति के समझाने के बाद पत्नी राजीनामे के लिए तैयार भी हुई, लेकिन उसके एवज में रुपए की मांग कर रही थी। पति की आय इतनी नहीं थी कि वो पैसे दे सके, इस बात को लेकर वो उसे समझा रहा था।वो उसे अपने साथ रखना चाहता था, जबकि पत्नी उसे और उसके परिवार को फंसाने की धमकी दे रही थी।

पत्नी को मनाने के लिए पति उसे भैंसतरा के जंगल में घुमाने भी ले गया। बात नहीं बनी, पत्नी विवाद करती ही रही। तैश में आकर पति ने बाइक की डिक्की में बर्फ तोड़ने के लिए रखी गई पेचकस को गर्दन के आर-पार कर दिया। पत्नी ने बेटे के सामने ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद अपने 2 साल के बेटे के साथ आरोपी मैनपुर थाने पहुंचा और वारदात की कहानी पुलिस को बताई। पुलिस आरोपी के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मृतका फुलेश्वरी बाई के शव को बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति ने थाने में सरेंडर कर दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Latest news

दो-तीन दिनों में किसानों को जारी कर देंगे धान की अंतर की राशि-मुख्यमंत्री

अटल विश्वास पत्र का एक-एक वादा पूरा करेंगे, ये हमारी गारंटी है - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भाजपा का थीम सॉन्ग केवल एक गीत नहीं है; यह हमारे मिशन और विजन का प्रतीक है : संजय श्रीवास्तव

*एकात्म परिसर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा का थीम सॉन्ग लॉन्च,अन्य...

कांग्रेस ने जारी किया “जन घोषणा पत्र”, नगर निकाय चुनावों के लिए किए बड़े वादे

रायपुर। कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर अपना "जन घोषणा पत्र" जारी...
- Advertisement -

भाजपा ने महासमुंद जिले में 29 बागी कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता और अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने...

एसईसीएल की नोटिस से डरने की जरुरत नहीं, अभी आपका डॉ. विनय जिन्दा

काम करने वाले व्यक्ति को पद की जरुरत नहीं. डॉ.विनय को संगठन ने टिकट दिया. डॉ.महंत…

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!