Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के पुरातत्वविद् पद्मश्री अरुण शर्मा का निधन:92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; इन्हीं के सबूत बने राम मंदिर की नींव….

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के नामी पुरातत्वविद पद्मश्री डा अरुण शर्मा का निधन हो गया। पुरातत्वविद् डा शर्मा ने बुधवार की रात को रायपुर में अंतिम सांस ली। वो 90 वर्ष के थे। डा शर्मा का अंतिम संस्‍कार गुरुवार को रायपुर के महादेव घाट मुक्ति धाम किया जाएगा।

डा शर्मा की अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह 10 बजे चंगोराभाठा के करणनगर स्थित उनके निवास से महादेव घाट मुक्ति धाम के लिए निकलेगी। बतादें कि पुरातत्वविद अरुण कुमार शर्मा की देखरेख में ही छत्तीसगढ़ के सिरपुर का उत्खनन हुआ था। वो रामसेतु हो या फिर अयोध्या के राममंदिर में पुरातत्व से जुड़े विषयों पर उनकी राय अहम रही है।

error: Content is protected !!