Advertisement Carousel

अगर आपने भी घर में पाल रखा है कुत्ता तो आपके लिए काम की खबर….कुत्तों में फैल रहा पारवो नामक वायरस… जाने इसका इलाज

धमतरी। बदलते मौसम में कुत्ते बीमार हो रहे हैं। इस कारण कुत्तों की मौत भी हो रही है। वही धमतरी के पशु चिकित्सालय में रोजना 40 से 50 केस पहुंच रहे है। जंहा मालिक अपने डॉग्स को इलाज के लिए ला रहे है। वही इस वायरस से पेट डॉग्स के मालिकों में हडकंप मच गया है।

दरअसल पशुओं में मौसम में बदलाव के कारण संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। वही इन दिनों कुत्तों में पारवो नामक बीमारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बता दें कि इससे उल्टी, बुखार के कारण कुत्ते भोजन छोड़ देते हैं और कमजोरी के कारण उनकी मौत हो जाती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि समय से उपचार नहीं हुआ तो अन्य कुत्ते संक्रमित हो सकते हैं। पशु चिकित्सक मयंक पटेल ने बताया कि कुत्तों में इस तरह की बीमारी से बचने के लिए साफ सफाई बेहद जरूरी है। साथ ही अस्पतालों पर टीका उपलब्ध रहता है। ऐसे में अगर कोई कुत्ता इस समय बीमार दिखे तो नजदीक के पशु अस्पताल आकर तत्काल टीका लगवाएं

error: Content is protected !!