Advertisement Carousel

CG Crime : राजधानी में युवक के सिर पर पत्थर पटक कर दी हत्या

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई। हत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नंदू यादव ने अपने दोस्त के सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी। मृतक मुन्नी लाल सिंह (35) मध्य प्रदेश के शहडोल का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या क्यों की इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!