Advertisement Carousel

राजधानीवासियों को नगर निगम लोगों को अतिरिक्त पानी उपलब्ध…3 टाइम होगी पानी की सप्लाई

रायपुर। कल होली के दिन राजधानीवासियों को नगर निगम लोगों को अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराएगा। बताया जाता है कि आम दिनों में सुबह और शाम को पानी सप्लाई किया जाता है, लेकिन होली पर्व के दिन शहरवासियों को तीन टाइम पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

नगर पालिक निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता जल नरसिंह फरेन्द्र ने बताया कि कल दिनांक 25 मार्च 2024 सोमवार को रंगों के पर्व होली के पावन अवसर पर जनसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार नगर निगम जल कार्य विभाग होली के दिन दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक अतिरिक्त जलप्रदाय कराएगा। 25 मार्च को सुबह 6 से 7 बजे तक प्रतिदिन होने वाला जलप्रदाय पूर्ववत किया जायेगा।

कल दोपहर को 3 से 4 बजे तक सभी जलागारों से अतिरिक्त जलप्रदाय किया जायेगा। इसके बाद प्रतिदिन संध्या को शाम 6 से 7 बजे तक किया जाने जलप्रदाय कल 25 मार्च को होली के दिन संध्या 7 से 8 बजे तक किया जायेगा। इस प्रकार कल 25 मार्च को होली पर्व के दिन नगर निगम जल कार्य विभाग की ओर से समस्त जलागारों से 3 बार जलप्रदाय किया जायेगा।

error: Content is protected !!