Advertisement Carousel

सड़क किनारे खड़ी BMW कार में मिली युवक की लाश, फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस…

दुर्ग : दुर्ग में एक युवक की लाश ने सनसनी फैला दी है। मिली जानकारी के अनुसार हाईवे के पास एक कर में एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी एक बीएमडब्ल्यू में कल देर रात एक लाश मिलने से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। हालांकि मौके पर पहुंचकर पुलिस इस मामले की जांच के जुट गई।

जिस कार में लाश मिली वो रायपुर पासिंग की गाड़ी है। अब तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी रायपुर निवासी विनय कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। फिलहाल छावनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!