Advertisement Carousel

CG : 150 से ज्यादा लोगों ने भाजपा का थामा दामन विजय बघेल ने सभी लोगों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में कराया प्रवेश

दुर्ग : छत्तीसगढ़ सहित देश भर में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। दुर्ग भिलाई क्षेत्र में रोजाना सैंकड़ों लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर 150 से ज्यादा लोगों ने भाजपा का दामन थामा है। दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने सभी लोगों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश करवाया है। बता दें कि दुर्ग जिले के 150 से ज्यादा वकीलों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने वकीलों और खिलाडियों को पार्टी का गमछा पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया। एक साथ बड़ी संख्या में वकीलों और खिलाड़ियों के भाजपा प्रवेश करने पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि सब मिलकर भाजपा को मजबूत करेंगे और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनाएंगे।

error: Content is protected !!