Advertisement Carousel

चुनाव से पहले BJP को लगा झटका, भाजपा सांसद कराडी सांगन्ना कांग्रेस में हुए शामिल…

बेंगलुरु। लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियां मैदान में हैं। सभी पार्टियां कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस बीच भाजपा को झटका लगा है। बता दें कि बीजेपी सांसद कराडी सांगन्ना बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

कोप्पल से दो बार के सांसद आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिए जाने से भाजपा नेतृत्व से नाराज हैं। जिसके बाद उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, जो राज्य कांग्रेस प्रमुख भी हैं, ने संगन्ना का पार्टी में स्वागत किया।

error: Content is protected !!