Sunday, May 19, 2024
बड़ी खबर CG : दिल दहलाने वाली घटना : बहन की...

CG : दिल दहलाने वाली घटना : बहन की डोली उठने से पहले भाई की उठी अर्थी….

-

जांजगीर : बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठी, तो पूरा गांव रो पड़ा। दिल दहलाने वाली घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की है। FCI गोदाम के पास सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गयी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीडीह का है। मृतक का नाम मंथन हैं, जो अकलतरा का रहने वाला है।

परिजनों के मुताबिक मंथन की बड़ी बहन की शादी घर पर चल रही थी। हल्दी के बाद वो किसी काम से बाइक से घर से निकला था, जिसकी जानकारी परिवार के किसी अन्य सदस्य को नहीं थी। जब वो FCI गोदाम के पास पहुंचा, तो तेज रफ्तार में उसकी बाइक पेड़ से टकरा गयी। घटना में मंथन के सर पर गंभीर चोट आयी, जिसमें उसकी मौत हो गयी।

मृतक मंथन की बड़ी बहन की शादी हो रही थी, मौत के दिन ही बारात आने वाली थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। बहन की बारात 8 बजे आने वाली थीं। उससे पहले ही युवक मंथन की मौत हो गई है। शादी वाले घर में खुशी के बजाय मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Latest news

पांच माह में विष्णुदेव सरकार ने 16000 करोड़ कर्जा लिया : कांग्रेस

रायपुर । कांग्रेस सरकार ने पांच सालों में जनकल्याणकारी योजनाओं में जनता के खाते में सीधे 2 लाख...

बिभव की गिरफ्तारी पर बोले सीएम केजरीवाल- कल सभी नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय जाऊंगा, जिसे चाहें जेल में डाल सकते हैं…

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के आरोपी बिभव...

भूमिहीन किसानों को लेकर साय सरकार का बड़ा फैसला, प्रति वर्ष देंगी 10 हजार रूपए…

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमिहीन किसानों को लेकर बड़ा फैसला किया है। जिसके तहत दीनदयाल भूमिहीन कृषि...

संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नियमितीकरण पर सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी मुहर…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले करीब 10 साल से संविदा और अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा...

एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या, फिर खुद फंदे से लटक गया हत्यारा…

सारंगढ़। जिले में एक युवक ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मार डाला। बताया जा...

उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने 10वीं की परीक्षा पास करने वाले पूर्व नक्सली युवा को वीडियो कॉल कर दी बधाई

रायपुर।उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज वीडियो कॉल कर कबीरधाम...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!