Advertisement Carousel

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पर बदमाश ने किया हमला, मारपीट करते हुए पत्थर से फोड़ा सिर…

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पर बदमाश ने हमला कर दिया। बदमाश ने जमीन पर पटककर पत्थर से कई बार उसके सिर पर हमला किया। हमला से भाजपा नेता घायल हो गए है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा सकता है की बदमाश भाजपा नेता से गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर रहा है। भाजपा नेता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आज यानि गुरुवार सुबह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन भोजवानी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। तभी रिवर व्यू के पास के एक बदमाश से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक आ गई।

इस दौरान बदमाश ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और सिर पर पत्थर से कई बार वार किया। इस घटना में अर्जुन भोजवानी घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे लोग तमाशा देखते रहे। भाजपा नेता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!