Advertisement Carousel

महतारी वंदन योजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष चणदास महंत ने दिया ये बयान…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने महतारी वंदन योजना पर समीक्षा को लेकर साय सरकार पर निशाना साधा है। डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि चुनाव निपटे चार दिन नहीं हुए हैं और समीक्षा की बात होने लगी। महतारी वंदन योजना को सरकार बंद करना चाहती है। इससे जो महिलाएं पैसे मिलने पर खुशी मना रही थीं, उन्हें दुख होगा। जो राशि महिलाओं के खाते में डाली गई वे किस मद की है, ये भी देखें।

error: Content is protected !!