Advertisement Carousel

नितिन नबीन बनाए गए छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी, लता उसेंडी ओडिशा की सह प्रभारी बने रहेंगी…

रायपुर।नितिन नबीन छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी बनाए गए है। दरअसल आज बीजेपी ने कई प्रदेशों में प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। नितिन नबीन बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री है। चौथी बार विधायक बने नितिन नबीन का जन्म 23 में सन 1980 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा व माता का नाम मीरा सिन्हा है। 12वीं तक पढ़ाई करने वाले नितिन नवीन ने पिता की मौत के बाद उनकी राजनीतिक विरासत को संभाला। नितिन नवीन का विवाह डॉक्टर दीपमाला श्रीवास्तव से हुआ है।

चौथी बार के विधायक – 2006 के बाद नितिन नबीन 2010 और 2015 में भी जीते। 2020 के विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को 84 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की। इस चुनाव में फ्लूरल्स पार्टी की तरफ से पुष्पम प्रिया चौधरी लड़ रही थीं। नितिन नवीन के 2020 में दिए चुनाव शपथ पत्र के अनुसार उनके ऊपर पांच आपराधिक मामले हैं। नितिन नवीन ने एक करोड़ 74 लाख रुपए के संपत्ति होने की जानकारी दी है।

error: Content is protected !!