Advertisement Carousel

युवक ने आत्महत्या करने अपने ही फ़्लैट में लगाई आग, घर का सामान जलकर ख़ाक…

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कचना हाउसिंग बोर्ड स्थित राजीव लोचन सोसाइटी में रहने वाले युवक ने घर में आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद घटना की सूचना पाकर मौके पुलिस ने उसे बचा लिया। इस घटना में युवक के घर का सामान जलकर ख़ाक हो गया है। युवक ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है।

मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। युवक का नाम अनीश मिश्रा पिता मधुसूधन मिश्रा (उम्र 36 साल) है। जिसका फ्लैट कचना हाउसिंग बोर्ड स्थित राजीव लोचन सोसाइटी के चौथे फ्लोर पर है। जहां वह अपने 5 साल के बेटे के साथ रहता है। आग लगने के बाद फ्लैट में काफी देर तक आग की लपटे और धुंआ उठता रहा। इस दौरान किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने अनीश का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला।

बताया जा रहा है अनीश ने गैस सिलेंडर का पाइप निकालकर उसमे आग लगा दी थी। इस घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची खम्हारडीह पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!