Tuesday, April 29, 2025
हमारे राज्य 19 जुलाई से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां, इन संभाग...

19 जुलाई से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां, इन संभाग में जमकर बरसेंगे बदरा

-

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर आज बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के एक दो जगह पर सुबह से ही बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया है। हालांकि शाम तक बारिश के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर आज बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के एक दो जगह पर सुबह से ही बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया है। हालांकि शाम तक बारिश के आसार हैं। बारिश के दौर जारी होने से भी तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 19 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके वजह से प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगह पर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक निम्न दबाव का क्षेत्र विदर्भ और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में बना हुआ है। उससे संबद्ध चक्रवर्ती परिसंचरण औसत समग्र ताल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक विस्तारित है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

आज बुधवार को चक्रवती परिसंचरण की वजह से प्रदेश के दक्षिणी भागों में भारी बारिश के आसार हैं। बस्तर संभाग के कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम के समय में अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई।

प्रदेश में इन दोनों बारिश का दौर जारी है, लेकिन तापमान में कोई असर नहीं पड़ रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री जा पहुंचा है। आगामी दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मंगलवार को डोंगरगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Latest news

1 मई जन्मदिन पर सादगी के साथ वंचितों की सेवा करें: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर / जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोष...

नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत 103 करोड़ रुपए जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित...
- Advertisement -

एक वर्ष में सर्वाधिक स्वास्थ्य संस्थाओं को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी की दिशा में नए प्रतिमान गढ़ रहा है छत्तीसगढ़

राजभवन में फर्जीवाड़ा करने वाला महामंडलेश्वर 5 साल बाद गिरफ्तार

पूर्व राज्यपाल के लेटरहेड पर किए थे फर्जी आदेश...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!