Advertisement Carousel

पड़ोसी के साथ चल रहा था पत्नी का चक्कर, पति ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़. गौरेला पेंड्रा मरवाही: पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के गिरारी गाँव के कदम टोला में बीती रात पति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध होने के कारण चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पति जमील खान को पेण्ड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, मृतिका जुबैदा का पास ही में रहने वाले अशोक श्रीवास के साथ शादी होने के बाद भी अवैध संबंध था. पति और पत्नी के बीच इस रिश्ते को लेकर झगड़ा भी होता था. आरोपी पति ने अपनी पत्नी को अशोक श्रीवास से दूर रहने को भी कहा था, लेकिन कुछ दिन पूर्व ही मृतिका अपने पति को छोड़कर अशोक श्रीवास के साथ रहने चली गई थी.

इसी बात को लेकर आरोपी जमील गुस्से में था. आरोपी पति ने बीती रात को खाना बनाने के दौरान जुबैदा पर चाकू से गोद दिया, जिसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के आरोपी फरार हो गया था, जिसे कुछ ही घण्टों में ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया. फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए गए हैं, महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

error: Content is protected !!