Advertisement Carousel

भाजपा ने महासमुंद जिले में 29 बागी कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता और अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के चलते महासमुंद जिले के छह नगरीय निकायों के 29 बागी कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर यह कड़ा फैसला लिया गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो कार्यकर्ता पार्टी की अधिकृत नीति से भटक रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इन कार्यकर्ताओं को किया गया निष्कासित:

  • महासमुंद नगरपालिका: अध्यक्ष पद के बागी प्रत्याशी प्रकाश चन्द्राकर सहित 16 बागी कार्यकर्ता, जो पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
  • नगर पंचायत तुमगांव: अध्यक्ष पद के बागी प्रत्याशी बलराम कांत साहू।
  • नगरपालिका बागबाहरा: 2 कार्यकर्ता, जो बागी प्रत्याशी के रूप में पार्षद पद हेतु चुनाव लड़ रहे हैं।
  • नगरपालिका सरायपाली: 9 कार्यकर्ता, जो पार्षद पद के बागी प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।

भाजपा नेतृत्व ने साफ किया है कि पार्टी के अनुशासन और एकजुटता को बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी था। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे संगठन के निर्णयों का सम्मान करें और अधिकृत प्रत्याशियों को समर्थन दें।

error: Content is protected !!