Sunday, February 9, 2025
बड़ी खबर कांग्रेस ने जारी किया "जन घोषणा पत्र", नगर निकाय...

कांग्रेस ने जारी किया “जन घोषणा पत्र”, नगर निकाय चुनावों के लिए किए बड़े वादे

-

रायपुर। कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर अपना “जन घोषणा पत्र” जारी कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे जारी करते हुए कहा कि यह घोषणा पत्र जनता की समस्याओं और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस मौके पर घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

प्रदेश भर के सभी जिलों में यह घोषणा पत्र एक साथ जारी किया गया, जिसमें कांग्रेस ने महिला सुरक्षा, शहरी विकास, युवाओं को रोजगार, गरीबों के कल्याण और प्रशासनिक पारदर्शिता को मुख्य प्राथमिकता दी है।

घोषणा पत्र की प्रमुख बातें:

  • तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण, घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम।
  • महिला सुरक्षा के लिए चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेजों के पास सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
  • ऑटो और ई-रिक्शा के लिए पार्किंग और चार्जिंग सुविधा।
  • नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित करने के प्रयास।
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क लाइब्रेरी की स्थापना।
  • पेंशन योजनाओं में वृद्ध, दिव्यांग व निराश्रितों को पात्रतानुसार लाभ।
  • सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा।
  • घर बैठे ऑनलाइन बिल भुगतान और प्रमाणपत्रों की होम डिलीवरी।
  • युवाओं के लिए “यूथ हब” की स्थापना, महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार के अवसर।
  • स्कूली छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकिन की सुविधा।
  • नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम की व्यवस्था।
  • नगरों को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए विशेष अभियान।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह रहेगी और नगर निकायों में पारदर्शी शासन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ये सभी वादे प्राथमिकता के साथ पूरे किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

नेशनल पार्क में भीषण मुठभेड़: 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद, 2 घायल

बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में शनिवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों...

भाजपा ने जारी किया रायपुर नगर निगम का “अटल विश्वास पत्र”

नगर विकास संकल्प के तहत 20 प्रमुख घोषणाएँ रायपुर। आगामी...
- Advertisement -

लीजेंड 90 लीग: पीटर ट्रेगो की आतिशी पारी और ऋषि धवन के ऑल-राउंड प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ की लगातार दूसरी जीत

रायपुर (छत्तीसगढ़), 8 फरवरी, 2025: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में...

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशाल रोड शो, भाजपा को जिताएं, रायपुर में कमल खिलाएं – सीएम साय

रायपुर| नगरीय निकाय चुनाव में कमल का बटन दबा कर महापौर प्रत्याशी श्रीमती...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!