Advertisement Carousel

किसी म्यूजियम से कम नहीं यहां बना इंडिया हाउस, नीता अंबानी ने बताई खासियत

नई दिल्ली : रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने पेरिस में इंडिया हाउस का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत अब ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। नीता अंबानी ने दीप प्रज्वलित करके इंडिया हाउस की शुरुआत की। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इंडिया हाउस के अंदर की झलक दिखाई है। यह किसी म्यूजियम से कम नहीं है।

इसमें कई कमरे बनाए गए हैं, जिसमें ऐतिहासिक वस्तुएं रखी गई हैं। इसके अलावा अंदर फैंस के मनोरंजन की व्यवस्था भी है। लोक नृत्य के अलावा डांस और लाइव परफॉर्मेंस की भी व्यवस्था है। इसके अलावा एथलीट्स और भारतीय फैंस के खाने के लिए देसी खाने की भी व्यवस्था की गई है।

नीता ने उद्घाटन करते हुए कहा कि आज बहुत खुशी हो रही है। यह ओलंपिक में भारत का पहला कंट्री हाउस है। अब वह दिन दूर नहीं जब भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि हमारे एथलीटों के लिए यह घर से दूर एक घर बन जाए। एक ऐसी जगह जहां हम उनका सम्मान करें। कार्यक्रम में भारत की कई मशहूर हस्तियां शामिल थीं।

ला विलेट में इंडिया हाउस के उद्घाटन के मौके पर नीता ने भविष्य में ओलंपिक मेजबानी को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब भारत भी ओलंपिक की मेजबानी करेगा।

पिछले साल अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी की इच्छा की घोषणा की थी और देश के एक अरब 40 करोड़ लोगों के सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प लिया था।

error: Content is protected !!