Sunday, May 18, 2025
हमारे राज्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज, रायपुर के गुढ़ियारी स्थित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज, रायपुर के गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक में आयोजित भारत माता की आरती में शामिल हुए

-

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज, रायपुर के गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक में आयोजित भारत माता की आरती में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि भारत माता की आरती का यह आयोजन अनूठा है।इस आयोजन के कर्ताधर्ता इस क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राजेश मूणत हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि यह प्रतिवर्ष इसी तरह होता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें आजादी बहुत कठिनाइयों और बलिदानों के बाद मिली है। उन्होंने महात्मा गांधी भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद समेत कई क्रांतिकारी महापुरुषों को याद करते हुए उन्हें नमन किया और कहा कि इन महापुरुषों के योगदान के अलावा देश की आजादी में लाखों जवानों की शहादत भी शामिल है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं और उन्हीं की अगुवाई में पूरे देश में हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है।

Latest news

स्काई वॉक के लिए अलग से बजट प्रावधान नहीं, पूर्व में स्वीकृत राशि से ही बनेगा : मूणत

पूर्व मंत्री व विधायक मूणत पत्रकार वार्ता में गरजे : पाँच साल के...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – देश को अपने वीर जवानों...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!