Sunday, February 9, 2025
खेल-जगत पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देगी छत्तीसगढ़ सरकार, लाई जाएगी...

पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देगी छत्तीसगढ़ सरकार, लाई जाएगी ये योजना, सीएम साय ने किया ऐलान

-

रायपुरः देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ में भी आजादी के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह में सीएम साय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सीएम साय ने परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने रायगढ़ जिले में इंडोर स्टेडियम परिसर हॉकी एस्ट्रोटर्फ 31 करोड़ 50 लाख की लागत से बनाया जाएगा। बलौदा बाजार में 14 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। जशपुर में 33 करोड़ की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।

सीएम साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियोक के कठिन संघर्ष और बलिदान के बूते देश को आजादी मिली है। शहीद गैंद सिंह, धुरवा राव, शहीद वेंकटराव, वीर गुंडाधुर, जैसे हमारे अनेक ऐतिहासिक नायकों के अदम्य साहस बलिदान से आजादी मिली है। नक्सल घटनाओं से निपटने के लिए राज्य अन्वेंषण एजेंसी का गठन किया गया है। 8 महीने में जवानों ने 146 नक़्सलियों को मार गिराया गया है।

हमने 32 नए सुरक्षा कैंप खोले गए है। 29 नए कैंप शुरू करने जा रहे है। बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में विकास के लिए नियद नेल्ला नार योजना शुरू की गई है। प्रदेश में रिकॉर्ड 145 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी की गई।24 लाख 75 हज़ार किसानों को 13 हज़ार 320 करोड़ अंतरित किए गए है। सरकार युवाओं की प्रगति के लिए हर अवसर प्रदान करेगी।

Latest news

टाटीबंध चौक से 80 ग्राम चिट्टा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 80...

भाजपा ने कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी की बुर्के वाली फोटो पर उठाए कई सवाल

रायपुर / 9 फरवरी 2025 / कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद...

लीजेंड 90 लीग: दिल्ली की शानदार जीत, दुबई ने भी दर्ज की पहली सफलता

रायपुर, 9 फरवरी 2025 – रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व महापौर एजाज ढेबर और उनके रिश्तेदारों को EOW-ACB का नोटिस

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है। इस मामले...
- Advertisement -

नेशनल पार्क में भीषण मुठभेड़: 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद, 2 घायल

बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में शनिवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों...

भाजपा ने जारी किया रायपुर नगर निगम का “अटल विश्वास पत्र”

नगर विकास संकल्प के तहत 20 प्रमुख घोषणाएँ रायपुर। आगामी...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!