Sunday, May 18, 2025
बड़ी खबर खुद के बयान पर झूठे साबित हुए बीजेपी के...

खुद के बयान पर झूठे साबित हुए बीजेपी के नेता, मास्को दौरे को पहले बताया निजी टूर, अब खुद सरकारी दस्तावेज किए उजागर

-

नई दिल्ली।मेरे मॉस्को दौरे की कोलाहल को खुद नेता प्रतिपक्ष जी ने शांत कर दिया। आज उन्होंने अपनी बहु प्रतीक्षित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक सरकारी दस्तवेज के सु उपयोग कर इसपर अपनी मुहर लगा दी के यह मेरा निजी दौरा नहीं एक सरकारी दौरा था। कल यानी ०२ सितंबर 2024 को मैंने अपनी प्रेस वार्ता कर आप सभी के साथ मॉस्को से आये आमंत्रण, टिकट्स, मॉस्को सरकार के साथ किया साझा बयान की प्रतियों को साझा किया था आप सभी के साथ कुछ और स्पष्टीकरण देना चाहता हूँ। नेता प्रतिपक्ष जी के द्वारा लगाये गए तथ्यहीन आरोपों पर एक स्पष्टीकरण।

१ मॉस्को सरकार द्वारा मेरे लिए अंतर्राष्टीय ट्रांसपोर्ट समिट में भाग लेने का आमंत्रण अंग्रेजी और रशन भाषा में 17 जून 2024 को मॉस्को सरकार की प्रतिनिधि एलिज़ाबेथ बुचका से प्राप्त हुआ था।
२ आमंत्रण पत्र रशन भाषा व् अंग्रेजी भाषा में संलग्नित है, साथ ही वाहट्स एप चैट का स्क्रीन शार्ट भी।
३ आमंत्रण को स्वीकार करने के बाद सचिवालय से मद की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए नस्ती कार्यवाही के लिए 2 जुलाई 2024 को बढ़ाई गयी थी।
४ मॉस्को सरकार द्वारा मुझे पूर्ण प्रयोजन कर 06 अगस्त 2024 को जाने -आने की फ्लाइट और होटल टिकेट्स भेजी गयी। इसीलिए मद के लिए प्रशासकीय कार्यवाही पूरी नहीं की गयी।
५ आमंत्रण की कॉपी इलेक्ट्रॉनिक कॉपी है। पत्र के निचे मॉस्को सरकार का वाटर मार्क है।

Latest news

स्काई वॉक के लिए अलग से बजट प्रावधान नहीं, पूर्व में स्वीकृत राशि से ही बनेगा : मूणत

पूर्व मंत्री व विधायक मूणत पत्रकार वार्ता में गरजे : पाँच साल के...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – देश को अपने वीर जवानों...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!