Advertisement Carousel

भाजपा सरकार रवि सीजन में धान बोने पर किसानों से 50 हजार जुर्माना लेने का तुगलकी फरमान वापस ले

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की भाजपा सरकार ने रवि सीजन में धान बोने वाले किसानों से 50 हजार जुर्माना लेने का तुगलकी फरमान जारी करके बता दिया कि भाजपा किसान विरोधी है। भाजपा नहीं चाहती कि किसान अच्छी पैदावार करें फसल लगाकर आर्थिक रूप से सक्षम बने और उनके परिवार खुशहाल हो। भाजपा की नीतियां हमेशा किसानों के खिलाफ रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है राज्य सरकार तत्काल रवि सीजन में धान नही लगाने के प्रतिबंध को वापस ले और रवि फसल लगाने वाले किसानों को फसल लगाने पर्याप्त मात्रा में बिजली, उर्वरक, उन्नत बीज एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने खुद को किसान हितैषी होने का दावा किया था और किसानों की खुशहाली के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने का वादा किया था।हर साल खरीफ सीजन में 1 नवंबर से धान की खरीदी होती रही है इस वर्ष 15 नवंबर से धान खरीदी वो भी मात्र 40 दिन ही धान खरीदी होगी, इससे स्पष्ट है भाजपा सरकार प्रदेश के सभी किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी से पीछे हट रही है किसानों को वादानुसार धान की कीमत 3100 रु प्रति क्विंटल के अलावा समर्थन मूल्य में 117 रु की बढ़ोतरी अलग से दे। रवि फसल लगाने वालों किसानों को मदद करे।

error: Content is protected !!