दिल्ली।CBI ने 25 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पूर्वी तट रेलवे DRM सौरभ प्रसाद और मुंबई तथा पुणे स्थित दो फर्मों के मालिकों को किया गिरफ्तार.
सौरभ प्रसाद भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेवा (1991 बैच) के अधिकारी हैं.DRM पिछले दिनों जगदलपुर के दौरे पर थे, जहां उन्होंने बताया था कि उक्त कंपनी पर करीब 3 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया था
आपको बता दे कि सीबीआई के अनुसार, यह मामला एक निजी फर्म द्वारा अनुबंध कार्य में देरी के कारण रेलवे द्वारा लगाई गई भारी जुर्माने की राशि को कम करने से जुड़ा है. रेलवे के पास इस फर्म के 3.17 करोड़ रुपये के बिल लंबित थे. आरोप है कि इस जुर्माने को कम करने के बदले सौरभ प्रसाद ने 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. शनिवार को मुंबई में सीबीआई ने एक ट्रैप ऑपरेशन के दौरान सौरभ प्रसाद और मुंबई स्थित फर्म के मालिक एस. राठौड़ को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा. इसके अलावा पुणे स्थित फर्म के मालिक ए. भगत को भी मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया.बता दें कि जगदलपुर, विशाखापट्नम रेल मंडल के अधिन आता है.
