Advertisement Carousel

स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ FIR, अश्लीलता फैलाने का आरोप

दुर्ग / कॉमेडियन यश राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है.

आईआईटी भिलाई में उनकी प्रस्तुति को लेकर थाने में शिकायत हुई. हिंदू संगठनों समेत छत्तीसगढ़ के राजनैतिक छात्र विंग ने सोमवार को उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया. इस आरोप के मद्देनजर उन्होंने दुर्ग के जेवरा सिरसा थाना चौकी में शिकायत की थी. अब इस शिकायत पर दुर्ग पुलिस ने कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ एफआआई दर्ज कर लिया है. दुर्ग पुलिस के एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इस एफआईआर की पुष्टि की है.

error: Content is protected !!