Advertisement Carousel

आधे चुनाव के बाद तय है कि भाजपा हार रही है – राहुल गांधी

नई दिल्ली / कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार की सुबह दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आधे चुनाव के बाद यह तय हो चुका है कि मोदीजी चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने रोजगार और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बताते हुए पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने राफेल विमान सौदा से लेकर मसूद अजहर को लेकर मीडिया के सवालों पर जवाब दिए।

राहुल गांधी ने कहा कि आधे चुनाव के बाद यह तय हो चुका है कि मोदीजी चुनाव हार रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का अनुमान है कि भाजपा चुनाव हार रही है। हम उनके साथ चार-पांच चुनाव लड़ चुके हैं। जैसे ही उन्हें लगता है कि वह चुनाव हार रहे हैं, वह ध्यान भटकाने के लिए कुछ नया करने लगते हैं। देश में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है, उसके बारे में नरेंद्र मोदीजी कुछ नहीं बोलते हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरा का पूरा एक चैप्टर रोजगार पर केंद्रित है। मैं हर साल दो करोड़ नौकरी का झूठे वादे नहीं करुंगा। हमने एक साल के अंदर 22 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। 10 लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार दे देंगे। नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स से उन्होंने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। एक व्यापारी ने मुझे कहा था कि मेरी आंखों से खून निकल रहा है।

और क्या कहा खास पढ़े……..
-कांग्रेस पार्टी का अनुमान है कि भाजपा चुनाव हार रही है।
-हम उनके साथ चार-पांच चुनाव लड़ चुके हैं। जैसे ही उन्हें लगता है कि वह चुनाव हार रहे हैं, वह ध्यान भटकाने के लिए कुछ नया करने लगते हैं।
-देश में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है, उसके बारे में नरेंद्र मोदीजी कुछ नहीं बोलते हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरा का पूरा एक चैप्टर रोजगार पर केंद्रित है।
-मैं हर साल दो करोड़ नौकरी का झूठे वादे नहीं करुंगा। हमने एक साल के अंदर 22 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। 10 लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार दे देंगे।
-नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स से उन्होंने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। एक व्यापारी ने मुझे कहा था कि मेरी आंखों से खून निकल रहा है।
-सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस या भाजपा ने नहीं किए हैं, भारतीय सेना ने किया है। 70 साल से सेना अपना काम करती आई है। सेना ने कांग्रेस के शासन में भी अपना काम किया है, पूरा डॉक्यूमेंट है, हमारे पास सेना के अधिकारी का। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, तो यह उनकी कामयाबी है। इसमें नरेंद्र मोदी का क्या योगदान?
-नरेंद्र मोदी रोजगार पर, भ्रष्टाचार पर बात नहीं करते। मोदीजी, मुझसे पांच मिनट किसी मुद्दे पर बहस कर लें। मुझे 5-10 मिनट दे दीजिए। जहां, चाहे वहां बुला लें, केवल अनिल अंबानी के घर नहीं जाउंगा।
-महागठबंधन और वोटकटवा मामले को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य भाजपा को हराना है।
-चुनाव आयोग दो तरह के नियमों पर काम कर रहा है। जहां सत्ता पक्ष, भाजपा की बात है, उनके लिए अलग नियम है। विपक्षी पार्टियों और नेताओं के लिए अलग नियम है। चुनाव आयोग पर भी भाजपा का दबाव है।
-अजहर मसूद को पाकिस्तान किसकी सरकार ने भेजा। आतंकवादियों के साथ नोगोसिएशन कर उसे पाकिस्तान भेज दिया। भाजपा आतंकवादियों के साथ समझौता करती है।
-राफेल सौदे में मोदीजी ने 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी को दे दिया। ‘चौकीदार चोर है’ नारा है और यही सच्चाई है।

error: Content is protected !!