IAS Nilesh Kshirsagar : कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर का अलग ही अंदाज देखने को मिला। बच्चों के साथ कबड्डी खेलते उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। दरअसल कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर मुरडोंगरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। इस दौरान कबड्डी का भी आयोजन किया गया। फिर, क्या था, कलेक्टर भी बच्चों के साथ कबड्डी खेलने लगे। बच्चो के बीच कबड्डी लेकर मैदान में उतर गए. कलेक्टर जोरआजमाइश करने लगे, फिर क्या था कबड्डी लेकर पहुंचे कलेक्टर को बच्चो ने पकड़ लिया। कलेक्टर का यह अंदाज देख लोग काफी खुश नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रेला नृत्य भी करते हुए दिखे।
जब कलेक्टर साहब खेलने लगे कबड्डी, कार्यक्रम में पहुंचे IAS ने बच्चों को कबड्डी खेलते देख, खुद को नहीं रोक पाये..
