नक्सलियों का खूनी खेल, भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत…

बीजापुर।बीजापुर जिले में नक्सलियों की बढ़ती गतिविधियां एक बार फिर चिंता का कारण बन रही हैं। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में आज नक्सलियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी।

मृतक की पहचान कुटरू तहसील के ग्राम सोमनपल्ली निवासी माड़ो राम कुड़ियम के रूप में हुई है। घटना की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है।पिछले दिनों भी नक्सलियों ने भैरमगढ़ के बिरयाभूमि क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की हत्या कर दी थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से चुनावी माहौल प्रभावित हो सकता है। प्रशासन और सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ाने की मांग की जा रही है।

क्षेत्रीय नागरिकों में डर और आक्रोश का माहौल है। सरकार और प्रशासन से नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की जा रही है।

error: Content is protected !!