Saturday, April 19, 2025
बड़ी खबर पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर...

पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी और मारपीट, घटना में 2 लोगों की मौत

-

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी और मारपीट हुई है। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ हैं। मोहिउद्दीननगर थाना के करीमनगर पंचायत के हेमनपुल गांव में दो पक्षों में शनिवार देर रात विवाद हो गया। विवाद के दौरान ताबड़तोड़ क‌ई राउंड गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक शख्स जख्मी है।

मृतक की पहचान गांव के पूर्व उप सरपंच तपेश्वर सिंह के पुत्र नवीन सिंह और अजय सिंह के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई। जबकि जख्मी में गौरव का छोटा भाई सौरभ कुमार शामिल हैं। घटना शनिवार की रात करीब 11:30 की है।

बताया गया कि मृतक गौरव और जख्मी सौरव एक पक्ष से है जबकि दूसरे पक्ष से नवीन की मृत्यु हुई है। दोनों आपस में पट्टीदार है। दोनों के बीच की दुश्मनी बेहद पुरानी है। इससे पूर्व में भी जमीनी विवाद की वजह से दोनों पक्षों के विवाद में 15 साल पहले भी दो लोगों की मौत हो चुकी है।

जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को दिन में दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसके बाद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों तरफ के लोगों को शांत करा दिया। गौरव के घर उसकी भांजी का छठ्ठी का कार्यक्रम आयोजित था।

इसी दौरान कार्यक्रम की समाप्ति के बाद एक बार फिर मामला भड़क उठा। देखते-ही-देखते दोनों तरफ से गोली चलने लगी। नवीन पक्ष की गोली से सौरभ और गौरव दोनों भाई जख्मी हो गए।

वहीं दोनों भाई के जख्मी होने के बाद गौरव पक्ष के लोगों ने नवीन सिंह को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात नवीन को जहां समस्तीपुर सदर अस्पताल ले पहुंची।

गौरव और सौरव को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। पीएमसीएच में गौरव को चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम वही कराया जा रहा है। वहीं सदर अस्पताल में नवीन को भी चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीएसपी समेत पुलिस टीम घटनास्थल पर छानबीन में जुटी है। डीएसपी बीके माधवी ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

पाटीदार हैं दोनों पक्ष
दोनों पक्ष आपस में पाटीदार बताए गए हैं। जमीनी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस टीम गांव में कैंप कर रही है। दोनों शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

15 साल पूर्व भी दो की हुई थी मौत
15 साल पहले भी दोनों पक्ष में जमीन विवाद को ही ले झड़प हुई थी। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर चाकू से भी हमला किया था। उस समय चाकू लगने से विनय सिंह और दिलीप सिंह की मौत हो ग‌ई थी।

इस बार जमीन के सर्वे की प्रक्रिया शुरू होने के बाद दोनों पक्ष में एक बार फिर तनाव गहरा हुआ था, जिसका परिणाम बीती रात गोलीबारी के रूप में सामने आया।

Latest news

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

उप मुख्यमंत्री साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!