Advertisement Carousel

राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने की सौजन्य भेंट, दी नववर्ष की शुभकामनाएं

रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को राजभवन में सौजन्य भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को जशपुर जिले के स्थानीय उत्पाद भेंट किए और पारंपरिक राजकीय गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच राज्य के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल डेका ने भी मुख्यमंत्री साय को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित थे। भेटवार्ता के दौरान राज्य और जनता के कल्याण के लिए सहयोग और समन्वय की भावना व्यक्त की गई।

error: Content is protected !!