Thursday, April 17, 2025
बड़ी खबर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भाजपा के पूर्व विधायक के...

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भाजपा के पूर्व विधायक के घर सहित तीन स्थानों पर मारा छापा

-

सागर।जिले के बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हरवंश सिंह राठौर के मकान पर रविवार सुबह आठ बजे भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम पहुंची। अधिकारियों ने सदर क्षेत्र में स्थित राठौर बंगले पर दबिश दी है। राठौर बंगाले पर छापे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। टीम ने गेट बंद कर बंगले में सर्वे की कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा आयकर विभाग की सर्वे टीम ने भीतर बाजार निवासी भाजपा के पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी व राकेश छाबड़ा के घर भी सर्वे की कार्रवाई की है।

हरवंश सिंह राठौर जेल मंत्री भी रहे हैं

गौरतलब है कि हरवंश सिंह राठौर बंडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे हैं। इसके अलावा वे एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। हरवंश सिंह के पिता हरनाम सिंह राठौर उमा भारती के बहुत करीबी थे।

वे जेल मंत्री रहे हैं। वर्तमान में हरवंश सिंह राठौर सागर जिलाध्यक्ष के पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। खबर अपडेट हो रही है…

Latest news

कांग्रेस ने 10 नगर निगमों के नेताप्रतिपक्ष और उप-नेताप्रतिपक्ष किए नियुक्त

रायपुर, 16 अप्रैल 2025छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के 10 नगर निगमों...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!