Advertisement Carousel

कोरिया:देवेंद्र तिवारी बने भाजपा जिलाध्यक्ष


कोरिया। कोरिया जिला भाजपा को नया अध्यक्ष मिल गया है। सोमवार दोपहर 1 बजे जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी प्रबोध मिंज और भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह की मौजूदगी में देवेंद्र तिवारी के नाम का ऐलान किया गया।

घोषणा होते ही कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र तिवारी को फूल-मालाओं से लाद दिया और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे गूंजने लगे। इसके बाद कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़े गए, ढोल-नगाड़ों की धुन पर समर्थकों ने जमकर डांस किया और खुशी का इजहार किया।

देवेंद्र तिवारी के जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि तिवारी के नेतृत्व में भाजपा जिले में और मजबूत होगी।

error: Content is protected !!