Advertisement Carousel

नवसृजन मंच ने 61 मातृशक्तियों को ‘महतारी सम्मान 2025’ से नवाजा

12 स्व-सहायता समूहों को मिला ‘महतारी गौरव सम्मान’

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था नवसृजन मंच ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 61 महिलाओं को ‘महतारी सम्मान 2025’ से सम्मानित किया। इसके साथ ही 12 स्व-सहायता समूहों को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘महतारी गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह गुरुवार को रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमें शहर की गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान से

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और ‘अरपा पैरी के धार’ गीत से किया गया। इस दौरान नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा, “यह सम्मान उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है। मंच का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके संघर्षों को पहचान देने का है।”

महापौर मीनल चौबे ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, ने कहा, “महिलाएं हर दिन दोहरे दायित्व का निर्वहन करती हैं। उनके सम्मान के लिए कोई एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन होना चाहिए। चुनौतियां आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखिए, सफलता अवश्य मिलेगी।”

इन महिलाओं को मिला ‘महतारी सम्मान 2025’

शिक्षा, विधि, समाजसेवा, चिकित्सा, खेल, कला, राजनीति, पुलिस, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को इस सम्मान से नवाजा गया।

प्रमुख सम्मानित महिलाएं:

पुलिस सेवा: निरीक्षक मंजूलता राठौर, उपनिरीक्षक ज्योति सिंह
कला: सोनल शर्मा, सोनाली चक्रवर्ती
विधि: अधिवक्ता गायत्री साहू, शारदा सोनी
शिक्षा: डॉ. श्रद्धा वर्मा, नीतू सिन्हा
पत्रकारिता: सुप्रिया पांडे, तनु वर्मा
चिकित्सा: डॉ. अरुणिमा वर्मा, डॉ. प्रीति केशवानी
समाजसेवा: डॉ. महिमा सिंह ठाकुर, नीलिमा यादव
व्यवसाय: अरुणा यादव, जागृति वर्मा
खेल: किरण गोलहानी, रजनी सिंह
राजनीति: पार्षद कृतिका जैन, प्रीति स्वर्णकार
इंटीरियर डेकोरेशन: देव्यानी शर्मा

स्व-सहायता समूहों को मिला ‘महतारी गौरव सम्मान’

उन 12 स्व-सहायता समूहों को सम्मानित किया गया, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

‘बिटिया जन्मोत्सव’ का होगा आयोजन

नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने घोषणा की कि 2 अप्रैल को ‘बिटिया जन्मोत्सव’ आयोजित किया जाएगा, जिसमें बेटियों को शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

error: Content is protected !!