Advertisement Carousel

बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, बेटियों ने फिर मारी बाजी, देखें टॉपर लिस्ट


रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। इस वर्ष 10वीं का कुल परिणाम 76.53% रहा, जबकि 12वीं में छात्रों ने 81.87% का शानदार प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि इस बार भी लड़कियों ने दोनों वर्गों में बाजी मारी और मेरिट लिस्ट में दबदबा बनाए रखा।

कक्षा 10वीं राज्य टॉपर्स:

  • प्रथम स्थान:
    • इशिका वाला (कांकेर) – 99.17%
    • नमन कुमार (जशपुर) – 99.17%
  • द्वितीय स्थान:
    • निव्यांश देवांगन (बलौदाबाजार) – 99.00%
  • तृतीय स्थान (संयुक्त):
    • रिया केवट (बलौद) – 98.83%
    • हेमलता पटेल (रायगढ़) – 98.83%
    • टिपेश प्रशाद यादव (जशपुर) – 98.83%

कक्षा 12वीं राज्य टॉपर्स:

  • प्रथम स्थान: अखिल शेन (कांकेर) – 98.20%
  • द्वितीय स्थान: श्रुति मंगतानी (एमसीबी) – 97.40%
  • तृतीय स्थान: वैशाली साहू (बेमेतरा) – 97.20%

रायपुर जिले के टॉपर्स:

कक्षा 12वीं:

  • 6वीं पोजिशन – पल्लवी वर्मा – 96.60%
  • 7वीं – रुचिका साहू – 96.40%
  • 9वीं – कृष्ण कुमार पंजवानी, रुचि कल्याणी, कीर्ति यादव – 96%
  • 10वीं – भूमिका देवांगन – 95.80%

कक्षा 10वीं:

  • 6वीं पोजिशन – बी. साई संजना – 98.33%
  • 8वीं – खुशबू सेन, पूर्वी साहू – 98%
  • 9वीं – महक, योगिता वर्मा, वर्षा प्रियदर्शिनी परिदा – 97.83%
  • 10वीं – राम सोनी, अंजलि साहू, नेहा चक्रधारी – 97.67%

छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों व परिजनों ने बधाई दी है। शिक्षा विभाग ने भी इस शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों की सराहना की है।


error: Content is protected !!