Advertisement Carousel

मोदी सरकार के 11 गौरवशाली वर्ष: “संकल्प से सिद्धि” अभियान को लेकर भाजपा मंडलों की बैठकों का आयोजन


बैकुण्ठपुर/सोनहत/सलका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “संकल्प से सिद्धि” अभियान चलाया जा रहा है। 9 जून से 21 जून तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मंडल स्तर पर बैठकों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तय की जा रही है।

पटना मंडल की बैठक में बोले जिलाध्यक्ष— “देश बदल रहा है, विकास की ओर बढ़ रहा है भारत”

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने पटना मंडल की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के शासनकाल में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। “यह सिर्फ शासन नहीं, जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा है। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं और उपलब्धियों को हर बूथ तक पहुंचाएं,” उन्होंने कहा।

इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सलका मंडल में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम उत्सवपूर्वक संपन्न

भाजपा सलका मंडल के ग्राम सारा में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रभारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह तथा मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव ने की।

इस अवसर पर मंडल एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी जैसे रेखा वर्मा, जगदीश सिंह, शिवप्रसाद राजवाड़े, राम सुंदर राजवाड़े सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत के अमृतकाल’ के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।


सोनहत मंडल में भी बनी जनसंपर्क की रणनीति

सोनहत मंडल की बैठक राजवाड़े समाज भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाने की विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, युवा नेता शारदा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े, महामंत्री मनोज साहू, कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल, जनपद सदस्य आलेश्वरी गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।



error: Content is protected !!