Advertisement Carousel

सुशासन तिहार के बाद पुनः जनसेवा में सक्रिय हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब



आज आरंग विधायक कार्यालय में जनदर्शन, क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनेंगे

आरंग/रायपुर, 10 जून।
एक माह तक चले सुशासन तिहार के सफल आयोजन के बाद अब छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधि पुनः अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु खुशवंत साहेब मंगलवार को अपने क्षेत्रीय कार्यालय आरंग में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।

यह जनदर्शन 11 जून को दोपहर 1 बजे से आरंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक, प्रशासनिक और जनकल्याण से जुड़ी समस्याएं सीधे विधायक के समक्ष रख सकेंगे। जनदर्शन के दौरान समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की गई है।

गौरतलब है कि सुशासन तिहार के दौरान विधायक खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर शासकीय योजनाओं की जमीनी समीक्षा की, हितग्राहियों को लाभ दिलाया और जनता से सतत संवाद स्थापित कर प्रशासन को अधिक जवाबदेह व संवेदनशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अब वे पुनः अपने निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं और नियमित जनदर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद कायम कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि इस पहल से क्षेत्रीय समस्याओं के शीघ्र समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।


error: Content is protected !!