Advertisement Carousel

सड़क हादसे में घायल युवक की मदद को आगे आईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े


काफिला रुकवाकर घायल को खुद पहुंचाया अस्पताल

कोरबा, कटघोरा।
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज मानवीयता की मिसाल पेश की। रायपुर से वीरपुर जाते वक्त कटघोरा के सुतरा मोड़ पर एक सड़क हादसे में घायल युवक को देखकर मंत्री ने काफिला रुकवाया और स्वयं मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने घायल की हालत देखी और बिना देरी किए अपने वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा भिजवाया। साथ ही कोरबा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को फोन कर त्वरित इलाज के निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों ने मंत्री के इस संवेदनशील कदम की जमकर सराहना की।

error: Content is protected !!