Advertisement Carousel

इंदौर खजराना गणेश को चढ़ेगी 40×40 इंच की सबसे बड़ी राखी

इंदौर। रक्षाबंधन पर्व पर इस बार खजराना गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश को देश की सबसे बड़ी राखी चढ़ाई जाएगी। 40×40 इंच आकार की यह भव्य राखी पूरी तरह स्वदेशी सामग्री से तैयार की गई है। इसे शहर के पालरेचा परिवार ने वर्षों पुरानी परंपरा के तहत बनाया है।

राखी में भगवान गणेश के प्रिय लड्डू, पान, सुपारी और श्रीफल का विशेष संगम किया गया है। बॉर्डर को रुद्राक्ष की माला से सजाया गया है, जबकि बीच में दर्जनों छोटे-छोटे लड्डू लगाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। सोने और चांदी की परत से सजी यह राखी देखने में बेहद अद्वितीय है।

पालरेचा परिवार हर वर्ष 10 से 12 विशेष राखियां बनाता है, जो खजराना गणेश मंदिर के साथ-साथ उज्जैन महाकाल, चिंतामन गणेश और अन्य मंदिरों में भी चढ़ाई जाती हैं। इस बार बड़ी राखी के साथ एक विशाल श्रीफल भी भगवान को भेंट किया जाएगा।

राखी निर्माणकर्ता पुराणिक पालरेचा ने बताया कि इस बार की राखी खास है, क्योंकि इसमें लड्डू, पान, सुपारी और श्रीफल सभी को मिलाकर सजावट की गई है, जिससे यह और भी भव्य व आकर्षक बन गई है।

error: Content is protected !!