Advertisement Carousel

भाजपा की महती संगठनात्मक कार्यशाला कल, सीएम साय सहित संगठन रहेगा मौजूद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की एक महती संगठनात्मक कार्यशाला आज रविवार, 31 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी नव नियुक्त पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।

कार्यशाला का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण से होगा। इसके बाद 11.30 बजे से कार्यशाला प्रारंभ होगी।

error: Content is protected !!