Advertisement Carousel

न्यूड पार्टी आमंत्रण का प्रचार करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

oplus_2


रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंस्टाग्राम पेज के जरिये फैला रहा था मैसेज


रायपुर। सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी का प्रचार-प्रसार करने के मामले में रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के बिजूरी निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदर्श अग्रवाल (20 वर्ष) को sinful_writer1 नामक इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से पार्टी का आमंत्रण देने का दोषी पाया गया।
तेलीबांधा थाना में अपराध क्रमांक 593/25 धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट एवं धारा 79 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।


सोशल मीडिया से मिला सुराग
13 सितम्बर को इंस्टाग्राम पर Raipur Nude Party का आमंत्रण सामने आया, जिसमें कपल्स और गर्ल्स को पार्टी में शामिल होने के लिए संदेश भेजे गए थे। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की। एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट के सहयोग से इंस्टाग्राम आईडी का विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई।


बिजूरी (म.प्र.) से दबोचा गया आरोपी
आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने बिजूरी (जिला अनुपपुर, म.प्र.) से आरोपी आदर्श अग्रवाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक आईफोन भी जब्त किया गया है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य साथियों की तलाश कर रही है और विस्तृत पूछताछ के लिए उसका रिमांड लिया जा रहा है।

error: Content is protected !!