भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ 75 यूनिट रक्तदान किया
सेवा पखवाड़ा में राष्ट्र सेवा व जन सेवा की भावन निहित – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
रायपुर/जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय व प्रदेशस्तरीय सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम बुधवार से आरंभ हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पौधरोपण आदि सेवा कार्यों को पूरा किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों में शामिल हुए।
स्थानीय महाराणा प्रताप चौराहे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। महात्मा गांधी स्कूल परिसर, गंगामुण्डा स्थित विश्वकर्मा मंदिर, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में एक पेड़ माँ के अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पौधरोपण किया। महारानी जिला अस्पताल में भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों ने 75 यूनिट रक्तदान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने महारानी अस्पताल पहुँचकर रक्तदाताओं से भेंट की, उनका आभार माना और रक्तदान के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के विविध कार्यक्रमों में आमजनों को जोड़कर सेवा कार्य में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का आरंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से हुआ है, जो 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक मनाया जाएगा। सेवा पखवाड़ा में निरंतर सेवा कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आमजनों को साथ लेकर पूरे किए जाएंगे। भाजपा की राष्ट्र सेवा व जन सेवा की भावना सेवा पखवाड़ा में फलीभूत होगी।
