Advertisement Carousel

पावर हाउस मार्केट में बड़ा हादसा होते-होते टला, फॉल सीलिंग गिरा, 4 घायल

भिलाई। पावर हाउस मार्केट में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां जैक्सन इंटरप्राइजेज नामक दुकान की फॉल सीलिंग अचानक जोरदार धमाके के साथ गिर पड़ी। इस हादसे के दौरान दुकान में खरीदारी कर रहे ग्राहक बाल-बाल बचे। घटना का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉल सीलिंग गिरने से तीन से चार ग्राहक घायल हो गए। हालांकि सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के समय दुकान मालिक मनोज कृष्णानी भी दुकान में मौजूद थे।


इस घटना में दुकान के अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि इससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।


पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं और बड़ी अनहोनी टल गई।

error: Content is protected !!