Advertisement Carousel

अशोक चक्र पर बैठे विधायक, भाजपा ने बताया राष्ट्रीय अपमान


रायपुर।
खरसिया से कांग्रेस विधायक उमेश पटेल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। तस्वीर में विधायक पटेल संविधान और राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक अशोक चक्र पर जूते पहने बैठे दिखाई दे रहे हैं। भाजपा ने इसे राष्ट्रीय अस्मिता, सेना और शौर्य पुरस्कारों का अपमान करार दिया है।


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि –
“जिस अशोक चक्र को देश के वीर जवानों को सर्वोच्च वीरता पुरस्कार स्वरूप दिया जाता है, उसी पर कांग्रेस विधायक का जूते पहनकर बैठना बेहद शर्मनाक और अक्षम्य अपराध है। यह घटना कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के सामने हुई, लेकिन उन्होंने विरोध करने की बजाय सेल्फी खिंचवाना ही बेहतर समझा।”


चिमनानी ने कांग्रेस की वोटर अधिकार रैली को भी फर्जी करार देते हुए आरोप लगाया कि भीड़ जुटाने के लिए महिलाओं को 200 रुपए देने की बात कही गई थी, लेकिन मौके पर उन्हें केवल 100 रुपए थमा दिए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह कांग्रेस ने अपने भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र का परिचय दिया है।


भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के इस कृत्य को राष्ट्रीय प्रतीकों का घोर अपमान बताते हुए कहा कि पार्टी को जनता और देश से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

error: Content is protected !!