Advertisement Carousel

धमतरी में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत


धमतरी। रायपुर-धमतरी मुख्य मार्ग पर गुजरा गांव के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।


घटना की जानकारी मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।


ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार से आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सड़क सुरक्षा और रफ्तार पर नियंत्रण की मांग भी उठाई है।

error: Content is protected !!