बलरामपुर/रामानुजगंज। गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर रामानुजगंज में जमकर हंगामा हुआ। डीजे बंद किए जाने से नाराज गणेश उत्सव समिति के लोग थाना गेट के सामने पहुंच गए और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई।
नाराज समिति सदस्यों ने रामानुजगंज थाने का घेराव कर दिया। करीब आधे घंटे तक थाना गेट के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने समिति के लोगों को समझाइश दी और डीजे प्रतिबंध से जुड़े निर्देशों का पालन करने की अपील की।
समझाइश के बाद समिति के लोग शांत हुए और मामला करीब एक घंटे बाद शांत हो गया। घटना रामानुजगंज थाना क्षेत्र की है।

