मुंगेली। शालेय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करते हुए सेजस महलपारा की कक्षा नवमी की छात्रा फरहीन खान ने शानदार प्रदर्शन किया। 16 से 19 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में फरहीन ने चौथा स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ की अंडर-17 बालिका शतरंज टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने उनके इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी। वहीं विद्यालय प्राचार्य अभय शर्मा और जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र पाल ने भी चयन पर खुशी जाहिर की।
गौरतलब है कि इससे पहले फरहीन ने संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
कोरिया जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दो वर्षों से जिले में प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिताओं के आयोजन लगातार किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ की टीम में जिले के और भी खिलाड़ी शामिल होंगे।
फरहीन के चयन पर शतरंज संघ के शमीम, आशीष गुप्ता, योगेश गुप्ता, संवर्त कुमार रूप, आनंद तिवारी, अंजुम, शगुफ्ता खानम, राजीव जायसवाल और शेषरतन जायसवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
